ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने आज कहा कि वह चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग मैच खेलने को लेकर उत्साहित हैं। गत चैंपियन चेन्नई स्मैशर्स की अहम सदस्य सिंधू ने उम्मीद जताई कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और खिताब का बचाव करने में सफल रहेगी।
गुवाहाटी में 23 दिसंबर से शुरू हो रही लीग की शुरुआत से पूर्व सिंधू ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैं चेन्नई के दर्शकों के सामने खेलने की संभावना को लेकर काफी खुश और रोमांचित हूं। चेन्नई में पीबीएल मैचों का आयोजन अगले साल पांच से नौ जनवरी के बीच किया जाएगा। सिंधू ने कहा कि लीग बैडमिंटन खिलाडय़रों के लिए बेहतरीन मंच है जिसमें भारतीय खिलाडय़रों को दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाडय़रों के साथ खेलने का मौका मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



