फुझोऊ: विश्व की नंबर दो खिलाड़ी भारत की पी वी सिंधू ने गुरूवार को दूसरे राउंड में चीन की हान यूई को 21-15, 21-13 से हराकर चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि राष्ट्रीय चैंपियनों सायना नेहवाल और एच एस प्रणय की चुनौती दूसरे दौर में समाप्त हो गयी।
गत चैंपियन और दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू को कल अपने पहले दौर के मुकाबले में जापान की सयाका सातो को 24-22, 23-21 से हराने में एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा था। लेकिन दूसरे राउंड में उन्होंने चीन की हान को 40 मिनट में 21-15, 21-13 से निपटा दिया। ओलंपिक और विश्व रजत पदक विजेता सिंधू का विश्व में 104वीं रैंकिंग की हान के खिलाफ यह पहला करियर मुकाबला था।
सिंधू के सामने अब क्वार्टरफाइनल में चीन की गाव फांगजी की चुनौती होगी। सिंधू 89वीं रैंकिंग की फांगजी के खिलाफ भी पहली बार खेलेंगी। इससे पहले विश्व में 11वें नंबर की खिलाड़ी सायना को पांचवीं सीड जापान की अकाने यामागुची के हाथों इस साल लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल के दूसरे दौर में सायना जापानी खिलाड़ी के सामने 37 मिनट में ही 18-21, 1।21 से लगातार गेमों में अपनी चुनौती
गंवा बैठी।


Download Android App
Download iOS App



