सोशल मीडिया ट्रोलिंग से पड़ता है फर्क’, पिछले एक साल से लगातार ट्रोल हो रहे KL Rahul का छलका दर्द

Summary :

केएल राहुल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान खुद पर हुए ट्रोलिंग को लेकर उन्हें कैसा लगता है उसपर बात की। राहुल ने कहा,”यह कुछ ऐसा है जो कभी-कभी मुझे परेशान करता है और बहुत से दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है।

केएल राहुल भारतीय क्रिकेट में एक ऐसा नाम जो लगातार अपने प्रदर्शन के लिए आलोचना झेलता आ रहा है। केएल राहुल का फॉर्म पिछले कुछ महीनो से काफी ख़राब चल रहा है। उनका स्लो स्ट्राइक रेट और फिर लगतार चोटिल भी होना उनके लिए काफी दिक्कत दे रहा है। राहुल का बल्ला टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चला था और उसके बाद से वो लगातार बड़ा स्कोर करने में जूझ रहें थे। ऐसे में उनकी फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी ट्रोलिंग होती थी। राहुल ने अब इसपर खुलकर बात की है और उन्होंने कहा कि  सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से उन्हें काफी परेशानी होती थी। 
केएल राहुल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान खुद पर हुए ट्रोलिंग को लेकर उन्हें कैसा लगता है उसपर बात की। राहुल ने कहा,”यह कुछ ऐसा है जो कभी-कभी मुझे परेशान करता है और बहुत से दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रभावित करता है। यह एक ऐसा टाइम होता है जब हम खिलाड़ियों को सच में सपोर्ट की जरुरत होती है। लेकिन तब लोगों को लगता है कि वो खिलाड़ियों के ऊपर कुछ भी कमेंट या कुछ भी अपनी मर्जी से कह सकते हैं कमेंट करने से पहले जरा देखें कि वह इंसान क्या कर रहा है.”
इसके आगे भी राहुल ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा,”हममें से कोई भी बुरा प्रदर्शन नहीं करना चाहता। यह हमारा जीवन है। यह सब हम करते हैं। जैसा मैंने कहा, मैं क्रिकेट के अलावा और कुछ नहीं जानता। मैं केवल यही काम करता हूं। कोई यह क्यों मानेगा कि मैं अपने खेल को लेकर गंभीर नहीं हूं या मैं पर्याप्त मेहनत नहीं कर रहा हूं?  जैसे मैंने कहा कि आप कड़ी मेहनत कर सकते हैं, जैसे मैं कड़ी मेहनत करता हूं लेकिन परिणाम मेरे हिसाब से नहीं आया। 
बता दें की राहुल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से अपने ख़राब प्रदर्शन के कारण टी20 टीम से बाहर हो चुके वहीँ उन्होंने अपने वनडे क्रिकेट में उप कप्तानी भी गंवा दी है। टेस्ट टीम की प्लेयिंग -11 में भी उनकी जगह खतरे में ही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल खेली गयी टेस्ट सीरीज के पहले दो मुकाबलों में ख़राब प्रदर्शन के बाद उन्हें प्लेइंग से ड्राप कर दिया गया था। वहीँ इस साल आईपीएल में भी उनका बल्ला कुछ ख़ास नहीं चला है और चोटिल होने से पहले राहुल ने 9 मैच में 113 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक आए थे। इस समय कल राहुल चोटिल हैं और वो जून में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से भी बाहर हो गए है। 
 

Desk Team