World Cup qualifiers में Sri Lanka ने UAE को 175 रनों से हराया, Hasaranga ने लगाया जोड़दार ‘छक्का’

Summary :

श्रीलंका की गेंदबाज़ी के सामने इतना बड़ा लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 35 रन के स्कोर पर रोहन मुस्तफा 12 रन बनाकर लाहिरू कुमारा का शिकार हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और वृत्य अरविंद के बीच 46 रन की साझेदारी हुई

इस समय आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफ़ायर खेले जा रहे है जहाँ दूसरे दिन श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया। जहाँ श्रीलंका ने यूएई को 175 रनो से हराया और जीत के साथ शुरुआत की। पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका की टीम ने 355 रन का बड़ा स्कोर बनाया। जिसके जवाब में यूएई की टीम 180 रन ही बना पाई। श्रीलंका की तरफ से वनिंदु हसरंगा ने अपने ऑल राउंडर प्रदर्शन से जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। 
अगर मैच की बात करें तो क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो में खेले गए इस मुकाबले में यूएई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया और श्रीलंका के बल्लेबाज़ों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 355 रन का स्कोर बनाया। जिसमें टॉप चार बल्लेबाज़ों ने अर्धशतक लगाया। ओपन करते हुए पथुम निसंका 57 और दिमुथ करुणारत्ने ने 52 रन की पारी खेली। इसके बाद तीन नंबर पर खेलते हुए कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। वहीँ सदीरा समरविक्रमा ने 73 और असलंका ने नाबाद 48 रन की पारी खेली। जबकि अंत में आकर वनिंदु हसरंगा ने बल्ले से 12 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली। 
इसके बाद श्रीलंका की गेंदबाज़ी के सामने इतना बड़ा लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 35 रन के स्कोर पर रोहन मुस्तफा 12 रन बनाकर लाहिरू कुमारा का शिकार हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और वृत्य अरविंद के बीच 46 रन की साझेदारी हुई और लगा की यूएई की टीम अच्छी फाइट देगी, लेकिन वनिंदु हसरंगा  की फिरकी का जादू चला और यूएई के बल्लेबाज़ एक के बाद एक करके आउट होते गए और कोई बड़ी साझेदारी नहीं देखने को मिली। 
यूएई की तरफ से कप्तान वसीम और अरविन्द ने सबसे ज्यादा 39-39 रन बनाये। वहीँ हसरंगा ने बल्ले की जगह इस मैच में गेंद से ‘छक्का’ लगाया यानी छह विकेट लिए और मैच को पूरी तरह श्रीलंका की तरफ कर दिया। हसरंगा 8 ओवर में केवल 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। श्रीलंका ने बेहतरीन गेंदबाज़ी के दम पर यूएई को 39 ओवर में 180 रन पर ढेर कर दिया और इस मैच को 175 रन से जीता। 

Desk Team