Gujrat : ईरान में पाकिस्तानी शख्स ने गुजराती जोड़े को बनाया बंधक, जानिए क्या है मामला

Summary :

हाल ही में ईरान में एक पाकिस्तानी शख्स के द्वारा गुजराती जोड़े को बंधक बना लिया गया है और उनकी रिहाई के लिए पैसे की मांग की है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा के एक युवा जोड़े को एक पाकिस्तानी एजेंट ने ईरान में बंधक

हाल ही में ईरान में एक पाकिस्तानी शख्स के द्वारा गुजराती जोड़े को बंधक बना लिया गया है और उनकी रिहाई के लिए पैसे की मांग की है | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद शहर के नरोदा के एक युवा जोड़े को एक पाकिस्तानी एजेंट ने ईरान में बंधक बना लिया और उसने उनकी रिहाई के लिए पैसे की मांग की है | दरअसल, गुजराती जोड़े ने अमेरिका में अवैध रूप से घुसने के लिए उस एजेंट से संपर्क किया था। बतौर पुलिस उपायुक्त इस संबंध में नरोदा इलाके के कृष्णा नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा ने जांच भी शुरू कर दी है |
आखिर क्या है मामला?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस डीसीपी ने बताया कि यह घटना देश के बाहर हुई है, इसलिए अपराध शाखा ईरान में भारतीय दूतावास से सभी तथ्यों से संपर्क करेगी | जोड़े की पहचान पंकज पटेल और उनकी पत्नी निशा पटेल के रूप में हुई है |  वही अपराध शाखा इसकी पुष्टि भी कर रही है | 
इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जोड़े के परिवार ने कुछ कागजात कृष्ण नगर पुलिस थाने के साथ साझा किए हैं, जिसके अनुसार पता चला कि दोनों अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करना चाहते थे | इसके लिए उन्होंने हैदराबाद के एक एजेंट से संपर्क किया, जिसने उनके हवाई टिकट की व्यवस्था की | पुलिस ने बताया कि एजेंट की योजना यह थी कि वह दंपत्ति को तेहरान में उतारता और फिर निर्देश के अनुसार उन्हें वहां से आगे बढ़ाता | जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले जब वे तेहरान हवाई अड्डे पर उतरे तो एक पाकिस्तानी एजेंट उन्हें एक होटल में ले गया और फिरौती के लिए उन्हें बंधक बना लिया | इसके बाद पाकिस्तानी एजेंट और उसके साथियों ने पंकज पटेल की पिटाई की और उसके परिजनों को एक वीडियो भेजा और दंपत्ति को रिहा करने के लिए बड़ी रकम मांगी गई |

Desk Team