उड़ीसा राज्य के पुरी में आज से विश्व प्रसिद्ध यात्रा भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी | आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह यात्रा हर वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तिथि तक चलती है | देश दुनिया से भक्त बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं और भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद पाते हैं | इसी दौरान आज दो केंद्रीय मंत्री रथ यात्रा में शामिल हुए | आपको बता दें कि मंगलवार सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पूरी पहुंचे | इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की आरती की थी |
यहि नहीं जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने से पहले केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से मिलने भी पहुंचे थे | बता दें कि उनके साथ भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद रहे | इस दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज आज पवित्र रथ यात्रा है। हमको सौभाग्य मिला है। ऐसा माना जाता है कि जब तक प्रभु का आदेश नहीं होगा, तब तक दर्शन भी नहीं मिलेगा। आज प्रभु के आदेश से हम इस रथयात्रा में शामिल होने आए। मैं जब भी पुरी आता हूं, मुझे शंकराचार्य से भी मिलने का मौका मिलता है।


Download Android App
Download iOS App



