डरहम : श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करूणारत्ने ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘करो या मरो’ के मुकाबले से पहले कहा कि उनकी टीम के पास विश्व कप में अगले दौर में जगह बनाने मौका है। वेस्टइंडीज के खिलाफ डरहम में जीत से 1996 चैम्पियन श्रीलंका के पास 10 टीमों के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है। उसे अपना अंतिम मैच भारत के खिलाफ खेलना है।
साथ ही उन्हें अन्य मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा लेकिन करूणारत्ने को भरोसा है कि उनकी टीम के बल्लेबाज अंतिम दो ग्रुप मैचों में मजबूत प्रदर्शन करेंगे। करूणारत्ने ने रविवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हम अन्य मैचों के नतीजों पर नियंत्रण नहीं कर सकते। कभी दूसरी टीम अच्छा खेल रही हैं, कभी ऐसा नहीं हो रहा। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उनके पास अच्छा मौका है। फिर भी हमारे पास मौका है, मुझे ऐसा लगता है। लेकिन हमें इन दोनों मैचों को जीतना होगा और देखना होगा कि अन्य मैचों का परिणाम क्या रहता है। ’’ करूणारत्ने ने कहा, ‘‘केवल हम उन्हीं मैचों पर नियंत्रण कर सकते हैं, जिसमें हम खेलेंगे और वो दो मैच हैं। इसलिये हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं और इन दोनों मैचों को जीतने की कोशिश करेंगे। अगर हमारे पास मौका है तो हम निश्चित रूप से शीर्ष चार टीमों में शामिल हो सकते हैं। ’’


Download Android App
Download iOS App



