इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने दोहरा शतक लगाया है। स्मिथ ने अपनी इस पारी में 200 रन का आंकड़ा 130 गेंदों में पार किया। इस दौरान उन्होंने 22 चौके और 2 छक्के लगाए। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने तीसरी बार दोहरा शतक जड़ा है।

स्टीव स्मिथ अपनी इस पारी के बाद टेस्ट क्रिकेट में साल 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वह पहले स्थान पर आ गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में वह 211 रन बनाकर आउट हुए। स्मिथ को जो रुट ने अपना शिकार बनाया। स्टीव स्मिथ ने अपनी इस पारी में 319 गेंदों का सामना करते हुए 211 रन बनाए साथ ही 24 चौके और 2 छक्के जड़े।

सबसे कामयाब बल्लेबाज 2019 के स्मिथ बने
स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पहले शतक के बाद 110 से ज्यादा की औसत से रन पहली पारी में बनाए हैं जो कि एक नया रिकॉर्ड बन गया है। 2019 में टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ ने अभी तक 3 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट में उनका दबदबा किस तरीके का है। स्मिथ ने सबसे ज्यादा रन के अलावा सबसे ज्यादा शतक, सबसे ज्यादा औसत और सबसे बड़े स्काेर के भी रिकॉर्ड अपने नाम बना लिए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ ही सभी दोहरे शतक जड़े हैं
टेस्ट कैरियर में स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ ही सारे दोहरे शतक जड़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन सीरीज मे स्मिथ ने यह क्रीतिमान स्थापित किया है। यह कारनामा करने वाले स्टीव स्मिथ पहले बल्लेबाज बने चुके हैं। इतना ही नहीं स्मिथ एशेज टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में स्मिथ से आगे डॉन ब्रेडमैन जिन्होंने 8 दोहरे शतक और वॉली हेमंड जिन्होंने 4 दोहरे शतक जड़े हैं। हालांकि एलेस्टेयर कुक और बॉब सिंपसन ने एशेज टेस्ट में दो दोहरे शतक लगाए थे और दोनों को ही स्मिथ ने पछाड़ दिया है।
रन बनाना शुरु किया बैन से वापस आते ही
साल 2015 में लॉर्डस में स्टीव स्मिथ ने पहला दोहरा शतक लगाया था वहीं दूसरा साल 2017 में पर्थ में और ओल्ड ट्रैफर्ड में तीसरा दोहरा शतक लगाया।

स्मिथ क्रिकेट से पिछले साल मार्च से दूर थे ऐसा इसलिए क्योंकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंद के साथ छेड़खानी के मामले में स्मिथ पर एक साल का बैन लगा दिया गया था। वापस करते ही स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में शतकीय पारी खेली थी।


Download Android App
Download iOS App



