Sunil Gavaskar ने MS Dhoni से मांगा ऑटोग्राफ, फिर माही ने किया कुछ ऐसा जो जीत लेगा आपका दिल

Summary :

पुरे आईपीएल में सीएसके को उनके फैंस से काफी प्यार मिलता है और इसी वजह से मैच के बाद जब धोनी और उनकी टीम दर्शको का धन्यवाद करने के लिए पुरे ग्राउंड का चक्कर लगया। तभी भारतीय क्रिकेट के लीजेंड खिलाड़ी सुनील गावस्कर धोनी के पास आते हैं और उनसे से ऑटोग्राफ मांगते हुए नज़र आते है। इस मोमेंट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

14 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया जहाँ एक युवा कप्तान ने एक अनुभवी कप्तान को मात दी। इस मुकबले में बेशक चेन्नई की टीम को हार का मुँह देखना पड़ा लेकिन टीम के कप्तान धोनी फिर भी छाए रहे। लीग स्टेज का चेपॉक में यह आखिरी मुकाबला खेला गया था और इस मुकाबले के बाद धोनी ने जो किया उसने वहां मजूद सभी दर्शको का दिल जीत लिया। 
पुरे आईपीएल में सीएसके को उनके फैंस से काफी प्यार मिलता है और इसी वजह से मैच के बाद जब धोनी और उनकी टीम दर्शको का धन्यवाद करने के लिए पुरे ग्राउंड का चक्कर लगया। तभी भारतीय क्रिकेट के लीजेंड खिलाड़ी सुनील गावस्कर धोनी के पास आते हैं और उनसे से ऑटोग्राफ मांगते हुए नज़र आते है। इस मोमेंट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के बाद धोनी दर्शको को थैंक्यू बोल रहे है और उनको कुछ गिफ्ट्स भी दे रहे है ऐसे में भारत के पूर्व महान खिलाड़ी और 1983 वर्ल्ड कप के विजेता सुनील गावस्कर जी धोनी के पास पेन लेकर आते हैं और उनसे ऑटोग्राफ मांगते है, जिसपर धोनी बड़े ही प्यार से सुनील जी पिंक शर्ट पर ऑटोग्राफ देते है और फिर दोनों एक दूसरे को गले लगाते हैं, ऑटोग्राफ लेने के बाद सुनील गावस्कर जो आईपीएल कमेंट्री टीम का हिस्सा है वो वापस कमेंट्री के लिए जाते है और वहां पर बड़े ही मज़ेदार अंदाज़ में बोलते है की प्लीज मुझे आगे के बचे हुए मैचों के लिए एक नई पिंक शर्ट दे। सुनील गावस्कर जी ने हमेशा से ही धोनी के लिए अपना प्यार और सम्मान व्यक्त किया है। वहीँ केकेआर के रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भी अपनी जर्सी पर धोनी से ऑटोग्राफ लिए। 
बता दें कि ऐसा मान जा रहा है कि एमएस धोनी का यह लास्ट आईपीएल हो सकता है एक खिलाड़ी के तौर पर इसलिए उन्हें हर स्टेडियम में दर्शकों से काफी प्यार भी मिल रहा है। जहाँ भी सीएसके का मैच होता है धोनी को चाहने वाले वहां पहुंच जाते है और उस ग्राउंड को होम ग्राउंड की तरह बना देते है। ऐसे में जब चेपॉक में लीग का आखिरी मैच था तो वहां धोनी केलिए भीड़ तो होनी ही थी और धोनी ने भी अपने फैंस को गिफ्ट्स और उनसे मिलकर उनका दिन बना दिया। बता दें कि इस सीजन धोनी की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 7 मैच खेले है, जिसमें से चार में जीत और तीन में हार मिली है। 

Desk Team