आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 के सुपर -12 राउंड का चौथा मुकाबला रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस महामुकाबले में पाकिस्तान टीम ने भारत को 10 विकेट से धूल चटाई। पाकिस्तान द्वारा मिली बड़ी हार को पचाना भारतीय दिग्गजों के लिए काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में क्रिकेट विशेषज्ञ अपनी-अपनी तरह से इस बड़ी हार की आलोचना कर रहे हैं।

ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी अपना रिएक्शन दिया है। गावस्कर ने खेल खत्म हो जाने के बाद एक बातचीत के दौरान कहा कि भारतीय टीम पर पाकिस्तान टीम की तरफ से जोरदार प्रहार है।

हालांकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का कहना है इस हार से भारतीय टीम का आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सफर नहीं समाप्त हो जाता है। अभी तो टीम टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अभी सफर हुआ है। ऐसे में टीम को एकजुट रहने की जरूरत है और आगे के मुकाबलों के लिए तैयार रहना होगा। वैसे गावस्कर को उम्मीद है टीम इंडिया आगे के मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार को खिलाड़ियों से भूलने के लिए कहा है और उनका मानना है कि टीम को आगे के मुकाबले पर ध्यान केंद्रित करने करना चाहिए।

गौरतलब है, पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पाकिस्तान टीम ने न केवल गेंदबाजी बल्कि बल्लेबाजी में भी जबरदस्त परफॉरमेंस दी, जिसके चलते विपक्षी टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी।

बता दें, पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। ऐसे में भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन जोड़े थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम ने 13 गेंदे शेष रहते हुए टारगेट हासिल कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



