भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स में काफी समानता है। दोनों की बल्लेबाजी शैली एक जैसी है और यही उन्हें अपने प्रतिद्वंदियों से अलग करती है।
गावस्कर ने रिचर्ड्स के खिलाफ खेलने वाले दिनों को याद किया और कहा कि कोहली भी उसी तरह बल्लेबाजी करते हैं जिस तरह रिचर्ड्स करते थे। गावस्कर ने स्पोर्ट्स चैनल के शो पर कहा, रिचर्ड्स जब क्रीज पर होते तो उनको शांत रखना काफी मुश्किल होता था।
उन्होंने कहा, इसी तरह आप जब विराट कोहली को आज बल्लेबाजी करते देखते हैं, समान तरीके से गेंद को खेलते हैं, लाइन में आते हैं, वह अपने ऊपरी हाथ का इस्तेमाल करते हैं और एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से बाउंड्री मारते हैं और फिर निचले हाथ का इस्तेमाल करते हैं और मिड-ऑन और मिड-विकेट के क्षेत्र में बाउंड्री लगाते हैं। गावस्कर ने कहा, इसलिए विराट कोहली नंबर-1 खिलाड़ी हैं क्योंकि वह रिचर्ड्स की तरह ही बल्लेबाजी करते हैं। इससे पहले गुंडप्पा विश्वनाथ और वीवीएस लक्ष्मण ऐसे ही दिखते थे।


Download Android App
Download iOS App



