Major Cricket League में Super Kings की टीम का धमाका, David Miller ने खेली तूफानी पारी

Summary :

फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टेक्सास सुपर किंग्स ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 69 रन के बड़े अंतर् से हराया और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में सुपर किंग्स की तरफ से डेविड मिलर और डिवॉन कॉनवे ने शानदार अर्धशतक लगाए।

मेजर क्रिकेट लीग की शुरुआत हो 13 जुलाई से हो चुकी है और पहले ही मैच में सुपर किंग्स की टीम का धमाका देखने को मिला। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टेक्सास सुपर किंग्स ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 69 रन के बड़े अंतर् से हराया और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की है। इस मैच में सुपर किंग्स की तरफ से डेविड मिलर और डिवॉन कॉनवे ने शानदार अर्धशतक लगाए। जबकि नाइट राइडर्स की तरफ से केवल आंद्रे रसेल का बल्ला चला लेकिन वो अपनी टीम को जीत तक नहीं पंहुचा पाए। 

डेविड मिलर और डिवॉन कॉनवे ने लगाई हाफ सेंचुरी-
लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान सुनील नरेन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टेक्सास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान फाफ डु प्लेसिस बिना खाता खोले दूसरे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर आउट हो गए। वहीँ दूसरे छोर पर डिवॉन कॉनवे बने रहे और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। कॉनवे ने 37 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेली। मिडिल ऑर्डर में डेविड मिलर ने 42 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके देखने को मिले। वहीं अंत में मिचेल सैंटनर ने 14 गेंदों पर 21 रन  और डीजे ब्रावो ने 6 गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 181 तक पहुंचाया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए अकेले पड़े आंद्रे रसेल –
इसके बाद टारगेट का पीछा करते हुए नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद ख़राब रही और मात्र 20 के स्कोर पर अपने चार विकेट खो दिए। ओपनर मार्टिन गुप्टिल बिना खाता खोले आउट हुए।  इसके बाद उन्मुक्त चंद और रिले रोसौव भी 4-4 रन बनकर पवेलियन चलते बने। हालांकि इसके बाद मिडिल ऑर्डर में जसकरन मल्होत्रा और आंद्रे रसेल ने पारी को संभाला। जसकरण ने 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 11 गेंदों पर 22 रन की तूफानी पारी खेली। लेकिन वो ज्यादा देर नहीं टिक पाए और गेराल्ड कोएत्ज़ी की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन आंद्रे रसेल टिके रहे और 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 55  रन की पारी खेली। लेकिन उन्हें 13वे ओवर में ब्रावो ने आउट कर नाइट राइडर्स की जीतने की बची हुई उम्मीदों को भी तोड़ दिया। आखिरी के चारा विकेट सिर्फ 9 रन के अंदर खो दिए। इस तरह नाइट राइडर्स की टीम 14 ओवर में केवल 112 रन पर सिमट गयी। सुपर किंग्स की तरफ से मोहम्मद मोहसिन ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए। 

Desk Team