IPL 2020: चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी मैदान पर ऐसे होली मानते आए नज़र, वीडियो वायरल

Summary :

आईपीएल 2020 का रंग भले ही कोरोना वायरस ने फीका कर दिया हो लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस जारी रखी हुई है। हालांकि आईपीएल पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा

आईपीएल 2020 का रंग भले ही कोरोना वायरस ने फीका कर दिया हो लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ियों ने अपनी प्रैक्टिस जारी रखी हुई है। हालांकि आईपीएल पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है लेकिन चेन्नई की टीम के खिलाडि़यों ने होली पूरी मस्ती से मनाई है। टीम के खिलाड़ियों का होली खेलते हुए वीडियाे चेन्नई के ऑफिशियली इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। 
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुरेश रैना होली के मौके पर अपने साथी खिलाड़ियों को रंग लगा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सारे खिलाड़ी इस वीडियो में एक दूसरे के साथ मस्ती करते और रंग लगाते नजर आ रहे हैं। आईपीएल का 13वां सीजन 29 मार्च से शुरु होगा। चेन्नई सुपरकिंग्स और पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच में टूर्नामेंट का पहला मैच होगा। 

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने अपने पैर पसार लिए हैं। कोरोना वायरस के चलते विदेश से आने वाले लोगों के वीजा को भारत सरकार ने 15 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। ऐसे में आईपीएल में जो विदेशी खिलाड़ी खेलते हैं वह 15 अप्रैल तक भारत नहीं आ पाएंगे। कोरोना वायरस को लेकर जो खतरा आईपीएल पर उठ रहा है उसका फैसला गर्वनिंग काउंसिल में होगा जो 14 मार्च को होनी है। 
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में फैन्स खेलते देखना चाहते हैं। बता दें कि क्रिकेट के मैदान से धोनी पिछले साल खेले गए विश्व कप 2019 से बाहर चल रहे हैं। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया में जगह धोनी की आईपीएल में प्रदर्शन की तय करेगा कि वह हिस्सा होंगे या नहीं। 
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही खिलाड़ियों के लिए स्वास्‍थ्य दिशा-निर्देश कोरोना वायरस को देखते हुए जारी कर दिए हैं। इस पर बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा, बीसीसीआई का चिकित्सा दल कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति पर नजर रखे हुए है। सभी खिलाड़ियों, टीम सपोर्ट स्टाफ राज्य संघों को विश्व स्वास्‍थ्य संगठन डब्‍ल्यूएचओ और भारत सरकार के स्वास्‍थ्य मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया है। 

Desk Team