Suryakumar Yadav के पास ऐसे शॉट है जो मैंने कभी नहीं खेले थे, AB de Villiers ने दिया बड़ा बयान

Summary :

सूर्यकुमार यादव को उनके अतरंगी शॉट्स के लिए 360 डिग्री प्लेयर के नाम से बुलाया जाता है। वो कभी अपने बैट से किसी भी दिशा में शॉट खेल सकते हैं और यही उनकी काबिलियत बाकियों से उन्हें अलग दिखाती है। एक समय था जब 360 प्लेयर एबी डिविलियर्स को कहा जाता था लेकिन सूर्यकुमार यह टैग अब नाम कर लिया है। हाल ही में एक प्रोग्राम में बातचीत करते हुए एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार को लेकर कहा की उन्हें तीनों फॉर्मेट में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है।

टी20 क्रिकेट की बात की जाए और उसमें एबी डिविलियर्स की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। वहीँ इस समय के टी20 क्रिकेट बात की जाए तो उसमें भारत के बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे ऊपर आएगा। अक्सर सूर्यकुमार की तुलान साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज बल्लेबाज़ के साथ की जाती है। हालाँकि टी20 क्रिकेट को छोड़ कर सूर्यकुमार बड़े फॉर्मेट में अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। जिसके चलते उनकी आलोचना भी काफी होती रही है। लेकिन अब एबी डिविलियर्स नेसूर्यकुमार को एक अहम् सलाह दी है और उन्हें बताया है कि वो कैसे तीनो फॉर्मेट में अपने गेम को और अच्छा कर सकते हैं। 
सूर्यकुमार यादव को उनके अतरंगी शॉट्स के लिए 360 डिग्री प्लेयर के नाम से बुलाया जाता है। वो कभी अपने बैट से किसी भी दिशा में शॉट खेल सकते हैं और यही उनकी काबिलियत बाकियों से उन्हें अलग दिखाती है। एक समय था जब 360 प्लेयर एबी डिविलियर्स को कहा जाता था लेकिन सूर्यकुमार यह टैग अब नाम कर लिया है। हाल ही में एक प्रोग्राम में बातचीत करते हुए एबी डिविलियर्स ने सूर्यकुमार को लेकर कहा की उन्हें तीनों फॉर्मेट में निरंतरता बनाए रखने की जरूरत है। 
एबी डिविलियर्स ने कहा, “सूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि उन्हें तीनों फॉर्मेट्स में निरंतरता के साथ रन बनाने की जरूरत है और टेस्ट क्रिकेट, वनडे और टी20 में अपने गेम को समझना होगा। वो ऐसे-ऐसे शॉट्स खेलते हैं जो मैंने कभी नहीं खेले थे। हालांकि अभी भी उन्हें काफी लंबा सफर तय करना है। वो फ्यूचर में और बेहतर प्लेयर बनकर निकल सकते हैं और ये काफी एक्साइटिंग होगा। 
बता दें कि सूर्यकुमार ने 2021 में भारत के लिए डेब्यू किया था और उसके बाद से वो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के सबसे अहम् बल्लेबाज़ बन के उभरे है।  सूयरकुमार ने अपने बल्ले से कई मैच भारतीय टीम को जिताए हैं और वो इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज़ हैं। हालाँकि अब वर्ल्ड कप 2023 आने वाला हैं जिसके लिए सूर्यकुमार यादव जमकर अपनी तयारी कर रहें है और उम्मीद करेंगे कि वो वर्ल्ड कप की टीम अपनी जगह बना पाए। 

Desk Team