सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के खिलाफ वायरल मीम को किया लाइक, विवाद बढ़ता देख ट्वीट को कर दिया अनलाइक

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने लगातार जबरदस्त प्रदर्शन से सबका दिल जीता था।

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेले भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने लगातार जबरदस्त प्रदर्शन से सबका दिल जीता था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया। 
सूर्यकुमार यादव जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने पर भारतीय मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना फैन्स ने की। अब सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव ने ऐसे कुछ कर दिया कि क्रिकेट फैन्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। रोहित शर्मा आईपीएल 2020 में चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें अनफिट बताते हुए बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए किसी भी  प्रारूप में उन्हें शामिल नहीं किया गया। 
उसके बाद रोहित शर्मा की चोट को लेकर बीसीसीआई ने कहा कि सिर्फ 70 प्रतिशत ही वह स्वस्‍थ हुए हैं। जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 में उन्हें मौका नहीं दिया गया और टेस्ट टीम में हिस्सा बनाया गया। आईपीएल के आखिरी दो मैचों में रोहित शर्मा खेले। 
बीसीसीआई और विराट कोहली की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोख्ना रोहित शर्मा को लेकर इस बड़ी गलती पर कर रहे हैं। वहीं बीसीसीआई और विराट के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने एक पोस्ट पर बने मीम को लाइक कर दिया है जिसके बाद वह खुद ट्रोलर्स का शिकार हो चुके हैं। सूर्यकुमार यादव की खिंचाई फैन्स कर रहे हैं। इसके बाद मामले ने ज्यादा तूल पकड़ा तो सूर्यकुमार ने उस पोस्ट से अपना लाइक हटा दिया। 

1.

2.

3.

4.

5.

Desk Team