विराट की सेना के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने खेली तूफानी पारी, मैच जिताने के बाद यूं किया इशारा, वीडियो वायरल

Summary :

बीते बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग का 48वां मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी।

बीते बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच में इंडियन प्रीमियर लीग का 48वां मैच खेला गया। इस मैच में आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से करारी शिकस्त दे दी। मुंबई इंडियंस अब अंक तालिका में इस जीत के साथ पहले स्‍थान पर 16 अंकों के साथ पहुंच गई है। इस जीत के बाद मुंबई ने अपने प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की कर ली है। 
मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने अपने दम पर टीम को आरसीबी के खिलाफ यह बड़ी जीत दिलाई है। इस मुकाबले में सूर्यकुुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की शानदार पारी 43 गेंदों में खेली है। सूर्यकुमार ने अपनी टीम की तरफ डगआउट में इशारा करते मैच खत्म होने के बाद किया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
आईपीएल के 13वें सीजन का 48वां मैच मुंबई और बैंगलोर के बीच बुधवार 28 अक्टूबर को खेला गया। इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव बनकर उभरे। आईपीएल के इस सीजन में सूर्यकुमार ने जबरदस्त बल्‍लेबाजी की है लेकिन उसके बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने उन्हें लिमिटेड ओवर के फॉर्मेट में शामिल नहीं किया जिसके बाद कई सवाल खड़े हुए। 
आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इस मैच में अर्धशतकिय पारी खेली जिसकी वजह से टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवरों में 164 पहुंचा। इसके जवाब में मुंबई की ओर से सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 79 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 19.1 ओवर में जीत दिलाई। 

सूर्यकुमार ने मुंबई के डगआउट की ओर मैच खत्म होने के बाद हाथ हिलाकर अपनी ओर इशारा किया। बल्लेबाज ने अपनी तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं हूं….. तो चिंता करने की टीम को कोइ जरूरत नहीं है। इस मैच में सूर्यकुमार ने अपनी टीम को इस बात का विश्वास दिला दिया कि जीत हासिल करने के लिए वह विरोधी टीम के आगे खड़े रहेंगे। 
आईपीएल 2020 में सूर्यकुमार का ऐसा रहा प्रदर्शन

सूर्यकुमार ने आईपीएल के इस सीजन में अब तक 12 मैच खेलते हुए कुल 362 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन अर्धशतक भी उनके शामिल हैं। सूर्यकुमार ने बैंगलोर के खिलाफ नाबाद 79 रनों की पारी इस मैच में खेली। सूर्यकुमार ने इस सीजन में 48 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। 

Desk Team