IPL2022: मुंबई इंडियंस के खेमे में सूर्यकुमार यादव की वापसी, अगले मैच में मचाएँगे धमाल

Summary :

वह टीम के दूसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे, मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है।

IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने आज अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला। लेकिन उनकी इस टीम में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नहीं थे लेकिन अब वो रिहैबिलिटेशन से वापस लौट आए हैं और अब वह टीम के दूसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई इंडियंस को अपना अगला मुकाबला दो अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है। 

इससे पहले सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इसके बाद वो बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। यादव के चोटिल होने से मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा था और ऐसा माना जा रहा था कि वो इस  सीजन के शुरुआती कुछ मैचों में टीम के लिए नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब वह वापस आ गए हैं और जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं। 
IPL 2022 - Injured Suryakumar Yadav may miss Mumbai Indians season opener
मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम ने बॉलीवुड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की थीम पर सूर्यकुमार का स्वागत किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, इसलिए सूर्यकुमार को भी अब अपने प्रदर्शन में हिट होना होगा और मुंबई इंडियंस रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीतने अपना योगदान देना होगा। 

Desk Team