सुशील और मैरीकॉम ने पर्यवेक्षक पद से दिया इस्तीफा

Summary :

NULL

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चैंपियन पहलवान सुशील कुमार और एशियाई मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकॉम ने राष्ट्रीय खेल पर्यवेक्षक पदों से इस्तीफा दे दिया है। सुशील और मैरीकॉम ने खेल मंत्रालय को अपने इस्तीफा पत्र सौंप दिये हैं जिन्हें मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है। इन दोनों ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों का कहना है कि वह अभी खेलों में सक्रिय हैं और उनके पर्यवेक्षक रहने से हितों का टकराव हो सकता है।

तीन साल बाद मैट पर उतरे सुशील ने हाल ही में इंदौर में 74 किग्रा फ्री स्टाइल वर्ग में राष्ट्रीय खिताब जीता था जबकि मैरीकॉम ने एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने कहा कि हम खेल परंपराओं को ध्यान में रखते हुये राष्ट्रीय पर्यवेक्षक पदों से इस्तीफा दे रहे हैं।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team