बॉलीवुड की फैशन आइकॉन कही जाने वाली सोनम कपूर फैशन के ही क्षेत्र में नहीं बल्कि दूसरे क्षेत्रों में भी हर पल कुछ न कुछ सीखती और सिखाती रहती हैं। उनकी इसी आदत के चलते कुछ लोग तो उन्हें गुरु कहनेे लगे हैं। हालांकि सोनम का यह शुरू से स्वभाव रहा है दूसरों की सहायता करने का। उनका यह स्वभाव उनके रील और रियल लाइफ दोनों में देखने को मिलता है।
ताजा उदाहरण उनका वायरल होता हुआ वीडियो है, जिसे अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में सोनम कपूर, अक्षय कुमार को पैडमैन बोलना सिखा रही हैं। पैडमैन की स्पेलिंग बताने के बाद अक्षय कुमार इसे पदमण बोलते हैं जबकि सोनम उन्हें सही तरीके से इसे बोलना सिखा रही हैं। इस वीडियो में मोशन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार और सोनम कपूर की आवाज सुनाई दे रही है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



