IPL 2018: अफगानी राशिद खान को भारतीय नागरिकता की मांग पर सुषमा स्वराज ने इस अंदाज में दिया ट्वीट्स का जवाब !

Summary :

NULL

बीती रात आईपीएल 2018 में कोलकाता नाईट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच फाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला खेला गया जिसमे केन विलियम्सन की ऑरेंज आर्मी के दिनेश कार्तिक के टीम को रोमांचक मुकाबले में 14 रनों से शिकस्त दे दी।

rashid khan इस मैच के हीरो रहे अफगानिस्तान के राशिद खान जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के साथ साथ शानदार गेंदबाजी कर के हैदराबाद की टीम को जीत दिलाने में अहम् भूमिका निभाई। साथ ही फील्डिंग में भी राशिद खान ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो बेहतरीन कैच पकडे और एक रन आउट भी किया। राशिद मैन ऑफ द मैच रहे।

rashid khan कहना गलत नहीं होगा की केकेआर की पूरी टीम पर ये अफगानी युवा भारी पड़ा। आपको बता दें पिछले आईपीएल सीजन से ही राशिद खान की भारत में अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बानी है और इस बार के आईपीएल में भी उनका जादू खूब चला रहा है।

rashid khan मान्यता प्राप्त बल्लेबाज ना होने के बावजूद जब सनराइजर्स कम स्कोर पर सिमटती दिखाई दे रही थी राशिद खान ने अंतिम 10 गेंदों में चार छक्के और दो चौके की मदद ने तूफानी 34 रनों की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन से सिर्फ हैदराबाद की टीम के फैन ही नहीं बल्कि हर क्रिकेट प्रेमी ने उनकी तारीफ के पुल बांधे।

rashid khan क्रिकेट फैंस राशिद खान के इतने मुरीद हो चुके है की वो चाहते है की राशिद भारत की तरफ से क्रिकेट खेले और भारतीय क्रिकेट की शान बढ़ाएं। और तो कई फैंस ने भारत सरकार से ट्वीट करके आग्रह किया की राशिद खान को भारत की नागरिकता दे दी जाए क्योंकि वो उन्हें भारत की तरफ से खेलता देखना चाहते है।

1.

2.

3.


4.


5.


6.


7.

अफगानिस्तान के हालात दुनिया से छिपे नहीं है लेकिन बीते कुछ सालों में क्रिकेट की जो प्रतिभाएं अफगानिस्तान में दिखाई दी है वो काबिलेतारीफ है। क्रिकेट प्रशंसकों ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगा दी की जल्द से जल्द राशिद खान को भारतीय नागरिकता दी जाए।

राशिद खान के समर्थन में इतने ट्वीट्स देखकर सुषमा स्वराज भी खुद को रोक नहीं पायी और उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट करते हुए कहा ‘ की नागरिकता के मामलो में फैसला लेने का हक़ गृह मंत्रालय का होता है।’ पर उनके कटीले अंदाज से साफ समझ आता है की उन्हें भी फैंस की ये दीवानगी देखकर बेहद ख़ुशी हुई है।

rashid khan अब देखना होगा की भारत के गृह मंत्रालय फैंस की इस अपील पर कितना ध्यान देता है पर नागरिकता के लिए राशिद खान की तरफ से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गयी है।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team