दूसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा को छुपकर-छुपकर खाना पड़ा भारी, अब फैंस ने ऐसे ली चुटकी

Summary :

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मैच के बीच डगआउट में बैठकर खाना खाते हुए देखा गया है।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले के लिए इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे मैच के बीच डगआउट में बैठकर खाना खाते हुए देखा गया है। वहीं अब रोहित की इस हरकत के बाद से उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ रहा है। 
दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबलों में आराम लेने का निर्णय किया था। वैसे रोहित शर्मा अब भी भारतीय टी 20 स्क्वाड का हिस्सा हैं,इस वजह से वो दोनों मैचों के बीच भारतीय टीम के साथ ही मौजूद थे। वैसे इन दिनों  रोहित शर्मा बिना खेले ही चर्चा में बने हुए हैं। 
वहीं बीते रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मैच के वक्त रोहित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें हिटमैन डगआउट में बैठकर खाना खा रहे हैं और उनके साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य भी साथ में ही बैठे नजर आ रहे हैं। 
यूज़र्स ऐसे पड़े रोहित के पीछे… 
दरअसल उनकी इस वीडियो का छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि यह है रोहित शर्मा के नहीं खेलने का कारण। जबकि एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि रोहित के मैच नहीं खेलने की असल वजह, बड़ा पाव ज्यादा जरूरी है। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अब यह आदमी भी मीम्स मटेरियल बन जायेगा। हालांकि वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है रोहित खा क्या रहे हैं।

बता दें पहले टी20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा की जगह पर शिखर धवन को मौका दिया गया,मगर शिखर उस मैच में कोई खास जादू नहीं दिखा पाए थे। तब धवन केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। पहले मैचे में भारतीय टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं रविवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में धवन की जगह युवा बल्लेबाज ईशान किशन को खेलने का मौका दिया गया। 

Desk Team