हरभजन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, घर पर खुद को किया आइसोलेट

Summary :

कोरोना दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं क्रिकेट जगत से भी पिछले कई दिनों से अलग-अलग खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आ रही हैं।

कोरोना दुनियाभर में एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं क्रिकेट जगत से भी पिछले कई दिनों से अलग-अलग खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने की खबर सामने आ रही हैं। इस बीच खबर है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह कोविड-19 पाजिटिव पाए गए। इस बात कि जानकारी खुद  हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। वैसे 41 वर्षीय हरभजन को कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
दरअसल, हरभजन सिंह ने कुछ दिनों पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। हरभजन सिंह ने अपने पाजिटिव होने की खबर देने के साथ-साथ ये भी कहा कि जो लोग उनके संपर्क में आए हैं वो भी जल्दी से जल्दी अपना कोविड टेस्ट करा लें। 
 हरभजन ने दी ट्वीट करके दी जानकारी 
 
हरभजन ने ट्वीट करके लिखा- कोविड के लिये मेरा परीक्षण पॉजिटिव आया है और मुझे हल्के लक्षण हैं। मैं घर पर ही पृथकवास पर हूं और हर तरह की जरूरी सावधानी बरत रहा हूं। मैं मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से जल्द से जल्द अपना परीक्षण करवाने का अनुरोध करता हूं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

गौरतलब है, हरभजन सिंह ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर से संन्यास का ऐलान किया था, जिसके बाद वह लगातार सुर्खियों में बने रहे। खबर है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि हरभजन सिंह राजनीति में आ सकते हैं। 
भारत के बेहतरीन ऑफ स्पिनर में से एक हरभजन सिंह काफी लंबे वक्त तक भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट हासिल किए और एक मैच में उनका बेस्ट प्रदर्शन 217 रन देकर 15 विकेट रहा था। वहीं उन्होंने 236 वनडे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान कुल 269 विकेट चटकाए। वहीं भारत के लिए खेले 28 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए थे।

Desk Team