टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड संग रचाई सगाई, साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Summary :

टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने फ़ैनस को अपने बर्थ डे पर शानदार तोहफ़ा दिया है। उन्होंने अपने बर्थडे को खास बनाते हुए गर्लफ्रेंड मेहा संग सगाई कर ली है। इस भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सगाई की जानकारी दी।

टीम इंडिया के ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने फैंस को अपने बर्थ डे पर शानदार तोहफ़ा दिया है। उन्होंने अपने बर्थडे को खास बनाते हुए गर्लफ्रेंड मेहा संग सगाई कर ली है। इस भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को सगाई की जानकारी दी। 
अक्षर पटेल ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “जिंदगी की ये नई शुरुआत है, हमेशा के लिए हम साथ हुए। तुम्हें हमेशा प्यार करता रहूंगा। अक्षर और मेहा की सगाई के खास मौके सकतापर दोनो के परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार भी मौजूद रहे। 

अपने बर्थडे को खास बनाने की अक्षर ने पहले से ही कैसे तैयारी कर रखी थी, इसका अंदाजा उनके बर्थडे पार्टी की तस्वीरों से लगाया जा सकता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि अक्षर जब अपनी गर्लफ्रेंड मेहा को सगाई की अंगूठी पहना रहे हैं तो पीछे ‘मैरी मी’ का एक बोर्ड भी लगा है।
आपको बता दे फ़िलहाल भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते टीम इंडिया से दूर हैं। यही वजह है कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर भी नहीं जा पाए। चोट के चलते ही उनके श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी खेलने की संभावना कम है।

Desk Team