INDvsSA: टीम इंडिया की टेस्ट वाली घटिया फ़ॉर्म वनडे में बरकरार, पहला मैच 31 रन से हारा

Summary :

टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम से उम्मीद थी कि फॉर्मेट बदलने के बाद वो अपना खेल भी बदलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बोलैंड पार्क में भारत की मजबूत टीम ने साउथ अफ्रीका के आगे घुटने टेक दिए।

टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम से उम्मीद थी कि फॉर्मेट बदलने के बाद वो अपना खेल भी बदलेगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बोलैंड पार्क में भारत की मजबूत टीम ने साउथ अफ्रीका के आगे घुटने टेक दिए। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 296 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। 
भारतीय टीम ने अपनी पारी की शुरुआत तो शानदार की थी लेकिन टॉपऑर्डर के आउट होते ही टीम ने घुटने टेक दिए। शिखर धवन और विराट कोहली ने अर्धशतक लगाकर टीम को जीत की उम्मीद दी थी लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारत की चुनौती मानो समाप्त ही हो गई।  शिखर धवन ने 79 रन बनाए और विराट कोहली ने 51 रनों की पारी खेली। आख़िर में शार्दुल ठाकुर ने भी नाबाद अर्धशतक लगाया लेकिन वो टीम की हार नहीं टाल पाए। 
वहीं साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रासी वान डर डुसै रहे जिन्होंने 96 गेंदों में नाबाद 129 रन बनाए।  टेंबा बावुमा ने भी 110 रनों की शानदार पारी खेली। आपको बता दे भारत इस हार के साथ ही 3 मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है और अब उसे जीत के लिए अंतिम दोनों मैच जीतने होंगे।

Desk Team