पति-पत्नी ने जीता पदक

Summary :

NULL

गांगनियूंग : रूस की स्वतंत्र एथलीट और एलेक्जेंडर क्रुश्चेलनित्की तथा एनेस्तासिया ब्रिजगालोवा की पति-पत्नी की जोड़ी ने शीतकालीन ओलंपिक खेलों के कुर्लिंग मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में मंगलवार को अपना पहला पदक जीत लिया। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के फैसले के मुताबिक रूसी एथलीट विंटर ओलंपिक में रूस के बजाए ओलंपिक एथलीट फ्रॉम रशिया के तौर पर भाग ले रहे हैं।

रूस की इस पति-पत्नी की जोड़ी ने नार्वे के क्रिस्टिन स्केसलिन और मेग्नस नेड्रोगोटन की जोड़ को 8-4 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। ब्रिजगालोवा ने इस जीत के बाद कहा कि हमारे परिवार के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। हम आज ही यहां आए और फिर इसके बाद पदक जीतना, वाकई हमारे लिए गौरवान्वित करने वाली बात है। लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे परिवार ने हमारी काफी मदद की। इसी स्पर्धा में स्वर्ण पदक के लिए कनाडा का सामना स्विट्जरलैंड से होगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Desk Team