World Cup qualifiers के बीच इस गेंदबाज को किया गया सस्पेंड, अब नहीं कर पाएगा कभी गेंदबाज़ी

Summary :

26 साल के काईल फिलिप यूएसए की टीम से वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैचों में खेलते हुए दिखें हैं और आईसीसी का मानना है कि फिलिप का बॉलिंग एक्शन आईसीसी के नियमों के तहत लीगल नहीं है।

जिम्बाब्वे में खेले जा रहे है वर्ल्ड कप क्वालीफायर में यूएसए की टीम को एक बड़ा झटका लग गया है। आईसीसी ने यूएसए के तेज गेंदबाज काईल फिलिप को इंटरनैशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने से सस्पेंड कर दिया है। आखिरी क्यों आईसीसी ने ऐसा फैसला लिया है, आइए जानते है।
26 साल के काईल फिलिप यूएसए की टीम से वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैचों में खेलते हुए दिखें हैं और आईसीसी का मानना है कि फिलिप का बॉलिंग एक्शन आईसीसी के नियमों के तहत लीगल नहीं है। 18 जून को वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में मैच ऑफिशियल्स ने आईसीसी को दिए अपने बयान में कहा कि यूएसए के तेज गेंदबाज काईल फिलिप के  बॉलिंग एक्शन के फुटेज को देखा गया और उसमें पाया गया की उनका एक्शन लीगल नहीं नहीं है जिसके बाद आईसीसी ने आर्टिकल  6.7 नियम के तहत उन्हें इंटरनैशनल क्रिकेट में बोलिंग करने से सस्पेंड कर दिया है। 

काईल के उपर यह सस्पेंशन तब तक के लिए है जब तक वो अपने एक्शन में सुधार नहीं कर लेते और जब वो अपने एक्शन में सुधार कर लेंगे तब फिर से एक बार उनके एक्शन के जांच आईसीसी करेगी और जब उन्हें एक्शन लीगल लगेगा तभी काईल फिलिप को इंटरनैशनल क्रिकेट में बॉलिंग करने की अनुमति मिलेगी।बता दें कि काईल फिलिप ने अब तक 5 पांच वनडे मुकाबले खेले है और 6 विकेट हासिल किया है। वहीं वर्ल्ड कप क्वालीफायर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले में 9.3 ओवर में 56 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

Desk Team