पाकिस्तान गेंदबाज़ का खुलासा इस भारतीय बल्लेबाज़ से लगता है डर

Summary :

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिनर शादाब खान ने उस भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के बेहतरीन स्पिनर शादाब खान ने उस भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया है, जिसके सामने गेंदबाजी करना उनके लिए मुश्किल होता है। सोशल मीडिया पर जब उनके फैन्स ने उसने पूछा की गेंदबाज़ी करने के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन हैं?, तो इसके जवाब में उन्होंने रोहित शर्मा का नाम लिया। शादाब ने रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को भी मुश्किल बल्लेबाज़ माना।

शादाब से उनसे फैन्स ने और भी कई सवाल किए। उनसे कहा गया कि अपने कप्तान बाबर आजम के बारे में एक शब्द कहें। यहां शादाब ने उन्हें एक नंबर बताया। शादाब ने हाल ही बाबर की तारीफ करते हुए कहा था कि टीम के खिलाड़ी उनके लिए जान तक देने के लिए तैयार हैं। शादाब ने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात करे तो इस पाक ऑलराउंडर ने अब तक 6 टेस्ट और 48 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें कुल मिलाकर 76 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 64 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में भी 73 विकेट अपने नाम किए हैं।

इस सवाल-जवाब के सेशन में एक फैन्स ने उनसे पूछा कि उनका अगला लक्ष्य क्या है। इस सवाल के जवाब में शादाब ने कहा कि वह दुनिया के नंबर एक गेंदबाज बनना चाहते हैं। शादाब इस समय टी-20 इंटरनेशनल बॉलिंग रैंकिंग में नौवें नंबर के गेंदबाज हैं। यह मौजूदा समय में किसी भी पाक गेंदबाज की बेस्ट बॉलिंग रैंकिंग है।


Desk Team