टीम इंडिया 9 जून से साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है और भारतीय टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है। रोहित के अलावा विराट कोहली और जसप्रती बुमराह जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं तो वहीं साउथ अफ्रीका की टीम अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतरने को तैयार है।
.jpg)
इसी को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम को आगाह किया है और बताया है कि भारत के लिए सबसे बड़ी मुसीबत साउथ अफ्रीकी टीम की गेंदबाजी हो सकती हैं। इरफान पठान ने एक चैनल पर बात करते हुए कहा कि साउथ अफ्रीका की टीम फॉर्म में हैं और ये टीम तेज गेंदबाज कगिसो रबादा का इस्तेमाल उस तरह से कर सकता है जैसे कि मैन इन ब्लू जसप्रीत बुमराह का करता है। पठान ने कहा कि रबादा ने इस आइपीएल सीजन में पंजाब के लिए खेला है और भारतीय परिस्थितियों में उनके अनुभव को देखते हुए वो साउथ अफ्रीकी पेस अटैक की अगुआई करेंगे।
.jpg)
आपको बता दें रबाडा का आईपीएल 2022 में प्रदर्शन काफी अच्छा रहा जिसपर बात करते हुए इरफान पठान ने कहा कि रबादा अभी अच्छी फार्म में हैं और उन्होंने लय हासिल कर ली है। वो यकीनन बेहद गुणवत्ता वाले गेंदबाज हैं जो पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी करते हैं तो वहीं डेथ ओवर्स में यार्कर डालते हैं साथ ही इरफान पठान ने कहा कि रबाडा भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती होंगे।


Download Android App
Download iOS App



