IPL दुनिया की सबसे बड़ी और अलग क्रिकेट लीग है जिसकी वजह यहां होने वाली क्वालिटी क्रिकेट के अलावा यहां के कायदे कानून और कुछ ऐसी प्रथाएं हैं जो इसे बाकि की क्रिकेट लीग से अलग और महान बनाती है। IPL की एक ऐसी ही परम्परा रही है पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की। सीजन में बल्ले से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी को ऑरेंज कैप पहनने का सम्मान मिलता है तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के सर पर्पल कैप सजती है।
.jpg)
इस बार ऑरेंज कैप पर शुरू से ही राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का कब्ज़ा है और फ़िलहाल बाकि के बल्लेबाज़ उनके आसपास भी नहीं हैं। उन्होंने अब तक टूर्नामेंट के 9 मैचों में 3 शतक और 3 अर्धशतक लगा कर 566 रन बना लिए हैं। वहीं गेंदबाज़ी में भी राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल टॉप पर हैं जिन्होंने इस सीजन अब तक 9 मैचों में 19 विकेट ले लिए हैं और ये काफी मुश्किल से दिखने वाला नज़ारा है।
.jpg)
दरअसल जब से IPL शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक सिर्फ 2 स्पिनर ऐसे हैं जिन्होंने पर्पल कैप जीती है। 2021 तक खेले IPL के 14 सीजन में से सिर्फ 2 बार, 2010 में प्रज्ञान ओझा और 2019 में इमरान ताहिर इस सम्मान को हासिल कर सके हैं। ऐसे में युजवेंद्र चहल इस बार पर्पल कैप जीत कर स्पिनर्स के नाम IPL का ये खास सम्मान कर सकते हैं। और ऐसा करने वाले वो महज़ तीसरे स्पिन गेंदबाज़ होंगे।


Download Android App
Download iOS App



