ब्रिस्बेन : आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को डेविड वार्नर पर दिए गए बयान पर आड़े हाथों लिया है। पेन ने कहा है कि स्टोक्स अपनी किताब बेचने के लिए वार्नर के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा है कि इसी साल एशेज सीरीज के दौरान हेडिंग्ल में खेली गई उनकी मैच विजेता पारी वार्नर द्वारा की जा रही लगातार स्लेजिग का परिणाम थी।
पेन ने कहा कि मैं स्लिप में पूरे समय वार्नर के पास ही खड़ा था और आपको मैदान पर बात करने की इजाजत होती है। लेकिन वह स्टोक्स को न ही अपशब्द बोल रहे थे न ही छींटाकशी कर रहे थे। अपनी किताब बेचने के लिए वार्नर के नाम का उपयोग करना इंग्लैंड में प्रचलन बन गया है। इसलिए स्टोक्स को शुभकामनाएं।
पेन ने साथ ही कहा कि वार्नर ने उस पूरी सीरीज में अपने आप को अच्छे से संभाला था। उन्होंने कहा कि मैं उसके पास ही खड़ा था। मुझे किसी तरह की परेशानी नहीं आई। एशेज के दौरान वार्नर ने अपने आप को जिस तरह से संभाला है वो शानदार है। खासकर तब जब वह रन नहीं बना पा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



