लंदन : टोटेनहम हॉटस्पर ने इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेले गए मैच में वार्टफोर्ड क्लब को 2-0 से मात दी। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, वेम्ब्ले स्टेडियम में सोमवार रात को खेले गए इस मैच में टोटेनहम के लिए डेले अली और हैरी काने ने गोल किया। इस मैच में टोटेनहम ने अपना पूरा दबाव बनाए रखा था। 16वें मिनट में अली ने गोल कर टोटेनहम का खाता खोला।
इस बढ़त को टीम ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा। इसके बाद, दूसरे हाफ में हैरीन ने 48वें मिनट में गोल कर टोटेनहम को 2-0 से आगे कर दिया। टोटेनहम ने इस बढ़त को बनाने के बाद अपने अच्छे डिफेंस के दम पर वार्टफोर्ड को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-0 से जीत हासिल की।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



