रविवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL का मैच नंबर 63 खेला गया, जिसे राजस्थान ने 24 रन से जीत लिया। पहले यशस्वी जायसवाल की शानदार बल्लेबाज़ी और फिर ट्रेंट बोल्ट की बेहतरीन गेंदबाज़ी ने मैच को राजस्थान की झोली में डाल दिया। इसी मैच में लखनऊ की पारी के दौरान मैथ्यू हेडन कमेंट्री कर रहे थे और तभी मैदान में कुछ ऐसा हुआ जिससे वो बिलकुल खुश नहीं दिखे।
.jpg)
दरअसल 19वें ओवर में जब ओबेड मैकॉय बोलिंग कर रहे थे तो उनकी एक बाल पर स्टोइनिस ने जोरदार शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले और बॉल का कनेक्शन ठीक नहीं बैठा और बॉल पराग की तरफ गयी। पराग ने अच्छा एफर्ट लगा कर बॉल कैच भी कर ली थी मगर TV अंपायर ने जब रीप्ले में देखा तो बॉल कैच होने से ठीक पहले जमीन में टप्पा खा रही थी। और स्टोइनिस आउट होने से बच गए। फिर अगले ओवर में वही हुआ स्टोइनिस ने बड़ा शॉट खलेने की कोशिश की लेकिन कनेक्शन नहीं बैठा और पराग ने आसान सा कैच पकड़ लिया।

लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई पराग थिर अंपायर को ट्रोल करने की कोशिश करते हुए बॉल को घास पर चुनने की एक्टिंग की जिसे देख कर उस समय ऑन एयर कमेंट्री कर रहे हेडन ने कहा “इस युवा खिलाडी के लिए मेरे पास एक राय है, क्रिकेट एक लम्बा खेल है और हमारी इससे जुडी काफी लम्बी यादें हैं। तुम अपनी किस्मत को कभी भी लालच देने को कोशिश मत करो क्योंकि अगर वो आ गयी तो सचमुच काफी तेजी से आएगी। “


Download Android App
Download iOS App



