टी20 क्रिकेट में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सिर्फ बाउंड्री से 10,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने

Summary :

आईपीएल के 13वें सीजन में आखिर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने डेब्यू कर ही लिया। बीते गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के बीच में मैच खेला गया

आईपीएल के 13वें सीजन में आखिर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने डेब्यू कर ही लिया। बीते गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में मैच खेला गया जिसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी टीम का यह मैच जीताया। 
किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को इस मैच में 8 विकेट से करारी मात दी। पंजाब के कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अर्धशतिकय पारी खेली। गेल ने अपनी पारी में अर्धशतक मात्र 29 गेंदों में पूरा किया। इस दौरान 1 चौका और 5 छक्के गेल ने लगाए। वहीं इस शानदार पारी के साथ ही 4500 रन भी आईपीएल में गेल ने पूरे किए। इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड भी गेल ने बनाया। 

ऐसे पहले बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल के इतिहास में बने हैं जिन्होंने 27 पारीयों में 5 या उससे अधिक छक्के जड़े हैं। जबकि क्रिस गेल ने 10000 रन भी टी20 क्रिकेट में केवल बाउंड्री से बनाए हैं। गेल ने टी20 में 1027 चौके और 982 छक्के लगाए हैं। क्रिकेट दुनिया के पहले खिलाड़ी क्रिस गेल बने हैं जिन्होंने केवल चौके और छक्के से ही 10000 रन टी20 क्रिकेट में बनाए हैं। 
क्रिस गेल आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवर में 53 रन 45 गेंदों में बनाकर आउट हो गए। जबकि केएल राहुल ने नाबाद 61 रन 49 गेंदों में बनाए। मयंक अग्रवाल ने 45 रनों की पारी 25 गेंदों में खेली। मैच की अंतिम गेंद में पंजाब को 1 रन की जरूरत थी और चहल की उस गेंद पर निकोलस ने छक्का लगाकर टीम को यह अहम जीत दिलाई। 

क्रिस गेल आईपीएल में 4500 रन बनाने वाले 8वें बल्लेबाज हैं जबकि उनसे पहले कोहली,रैना,वॉर्नर,रोहित शर्मा,शिखर धवन,एबी डीविलियर्स  और धोनी ने यह क्रीतिमान अपने नाम किया है। 

Desk Team