भारत ने हाल ही में 2022 का अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता है। इसके बाद हर कोई इन युवा खिलाडियों की तारीफ कर रहा है। उन पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में मोटा पैसा बरसने की खबरें भी हैं। यहां तक की इन खिलाड़ियों को जल्द से जल्द भारत की सीनियर टीम में मौका देने की आवाजें भी उठ रही हैं। लेकिन, इतिहास बताता है कि जूनियर टीम से सीनियर क्रिकेट टीम तक का सफर इतना भी आसान नहीं होता। और बहुत से खिलाड़ी यह सफर पूरा नहीं कर पाते हैं।

आपको बता दें 2020 में हुए अंडर 19 वर्ल्ड कप तक 178 खिलाड़ी भारत के लिए जूनियर वर्ल्ड कप में खेले हैं। इनमें से सिर्फ 51 ही ऐसे रहे जिन्होंने आगे जाकर सीनियर टीम में जगह बनाई। इसका मतलब है कि अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाले खिलाड़ियों में से आधे से भी ज्यादा सीनियर टीम में जगह तक नहीं बना पाए। और अगर आप सीनियर टीम में जगह बनाने वाले इन 51 खिलाडी के बारे में भी जान लेंगे तो हो सकता है आपको भी धक्का लगे।

एक बड़े अंग्रेजी अख़बार की रिपोर्ट के अनुसार, जो 51 खिलाड़ी सीनियर टीम में खेले उनमें से 26 खिलाडी ऐसे रहे जिन्होंने भारत के लिए 25 या इससे कम ODI या T20 मुकाबले खेले, अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो 51 में से 16 एक भी टेस्ट नहीं खेल पाए। कुल 51 में से 37 खिलाड़ी ऐसे रहे जिनके हिस्से 25 या इससे कम मैच आए। और ये सभी आंकड़े वास्तव में चिंताजनक हैं।


Download Android App
Download iOS App



