इंग्लैंड जाने के लिए बस्ता बाँध लें उमरान मलिक, गावस्कर ने कर दी है भविष्यवाणी

Summary :

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाडी सुनील गावस्कर ने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल की गेंदबाज़ी करने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए।

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाडी सुनील गावस्कर ने इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कमाल की गेंदबाज़ी करने वाले तेज गेंदबाज उमरान मलिक की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए। सनराइजर्स हैदराबाद ने उमरान मलिक को आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किया था और उमरान ने SRH की इस कीमत को सही साबित किया। 
उमरान ने इस सीजन अपनी कमाल की गेंदबाज़ी से कई बड़े बड़े बल्लेबाज़ों को परेशान किया। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 21 विकेट अपने नाम किए हैं। जिसके बाद अब गावस्कर ने कहा है कि केवल उनकी गति प्रभावशाली नहीं है, बल्कि उनके प्रदर्शन में सटीकता भी है। गावस्कर ने एक क्रिकेट शो पर कहा, “उमरान मलिक अपनी गति से बहुत – बहुत प्रभावशाली रहे हैं, लेकिन उनकी गति से ज्यादा, उनकी सटीकता ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। बहुत से लोग जो उस गति से गेंदबाजी करते हैं, वे गेंद को इधर-उधर फेंकते हैं, लेकिन उमरान बहुत कम वाइड गेंद फेंकते हैं।”
उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा, “वह भारत के लिए खेलने जा रहा है, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में होना चाहिए।” आपको बता दें 1 जुलाई से भारत इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा, जो पिछले साल अधूरी छोड़ी गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा है, जिसे रिशेड्यूल कर दिया गया था।

Desk Team