रोहित शर्मा हुए विराट कोहली के रन आउट का शिकार, तो सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने बना दिए जबरदस्त मीम्स

Summary :

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज बीती शाम को हो गया है। आईपीएल 2021 के पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी है।

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज बीती शाम को हो गया है। आईपीएल 2021 के पहले मैच में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से मात दी है। वहीं मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने उन्हें रनआउट किया। तो बस सोशल मीडिया की जनता कहा शांत बैठने वालों में से है तो उन्होंने सोशल मीडिया पर इसी बात के मजे लेने शुरू कर दिए। 
मालूम हो मुंबई इंडियंस की पारी के चौथे ओवर में युजवेंद्र चहल गेंदबाजी कर रहे थे। तभी ओपनर क्रिस लिन ने कवर में खड़े विराट कोहली के पास एक शॉट खेला जिसके तुरंत बाद दूसरे छोर पर खड़े रोहित शर्मा ने भागना शुरू कर दिया। ऐसे में मौके का फायदा उठाते हुए कप्तान कोहली ने जल्दी से गेंद को चहल के पास थ्रो कर दिया और रोहित रन आउट हो गए। रोहित ने उस समय तक सिर्फ 19 रन बनाए थे। 
वहीं जैसे ही विराट कोहली ने रोहित शर्मा को रनआउट किया तभी से सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के मीम्स शेयर करना शुरू कर दिए। मानों ऐसा लग रहा था जैसे ट्विटर पर मजे लेने वाले लोगों को विराट ने अपनी तरफ से एक मुद्दा दे दिया। 

आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मैच को खींचा 
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 160 रन के लक्ष्य को 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर हासिल किया। आरसीबी के ओर से जहां कप्तान विराट कोहली ने 33 रन की पारी खेली तो मैक्सवेल ने 39 रनों की पारी खेली।
इस बीच एबी डिविलियर्स ने सबसे 48 रन बनाए। मगर डिविलियर्स अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर जब रन आउट हुए तो 2 गेंद में जीत के लिए आरसीबी को 2 रन चाहिए थे। इस दौरान मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने 1-1 रन लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 

Desk Team