क्या Sanju Samson की जगह लेने वाले हैं Vaibhav Sooryavanshi!, भारत-इंग्लैंड पहला T-20 बेनतीजा रहने पर मैनेजमेंट लेगी फैसला?

Summary :

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी है। क्योंकि टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा कर के मैनेजमेंट वैभव…

इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

हालांकि बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा दी है। क्योंकि टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा कर के मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी को अभी खेलने का मौका नहीं दे पा रही है। लेकिन अगर ऐसी ही फॉर्म के साथ कुछ प्लेयर्स खेलते रहे, तो टीम में उनकी जगह वैभव जरूर ले सकते हैं।

संजू सैमसन की फॉर्म पर उठने लगे सवाल

Sanju Samson Ruled Out Of Team
Sanju Samson Ruled Out Of Team (Source: Google)

विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला यूके दौरे पर अब तक खामोश रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे थे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में भी वो जल्दी पवेलियन लौट गए। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उनकी जगह को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। अगर आने वाले मैचों में भी वो रन नहीं बना सके तो टीम मैनेजमेंट उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका देने के बारे में सोच सकता है और ये भी हो सकता है कि उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिल जाए।

ईशान किशन भी नहीं दिखा सके लय

Ishan Kishan Ruled Out Of Team
Ishan Kishan Ruled Out Of Team (Source: Google)

आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर कब्ज़ा करने वाले ईशान किशन का प्रदर्शन भी इस दौरे पर उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 1 और 12 रन बनाए थे, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में वह बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके अलावा उनकी पिछली तीन पारियों में दो बार रन आउट होना भी चिंता का विषय बना हुआ है। अगर उनकी खराब फॉर्म जारी रहती है तो टीम में उनकी जगह वैभव को मौका मिल सकता है।

तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी बनी चर्चा

Tilak Varma Ruled Out Of Team
Tilak Varma Ruled Out Of Team (Source: Google)

भारतीय टीम के वाइस-कैप्टेन तिलक वर्मा ने कुछ रन जरूर बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने पिछली तीन पारियों में 19 (21 गेंद), 55 (46 गेंद) और 13 (13 गेंद) रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में बल्लेबाजी क्रम पर तेज गति से रन बनाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन तिलक अब तक उस भूमिका को पूरी तरह निभाने में सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में इस फॉर्मेट के अंदर तेजी से रन बनाने का जिम्मा वैभव सूर्यवंशी उठा सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi could replace these players: अगले मैचों में बदल सकती है टीम की तस्वीर

Vaibhav Sooryavanshi benched in England (Source: Google)
Vaibhav Sooryavanshi benched in England (Source: Google)

ईशान किशन और तिलक वर्मा को फिलहाल सीरीज के अपकमिंग मुकाबलों में और मौके मिलने की संभावना है। हालांकि अगर उनका प्रदर्शन नहीं सुधरा तो टीम मैनेजमेंट बदलाव करने से पीछे नहीं हटेगा। वहीं संजू सैमसन की सिचुएशन सबसे ज्यादा चैलेंजिंग नजर आ रही है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर, अगर मीडिल ऑर्डर में बदलाव की जरूरत महसूस हुई तो रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी को भी मौका मिल सकता है।

Read More: England Series से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवालों पर श्रेयस अय्यर का बयान, फैंस ने किया जमकर ट्रोल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।