15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो इंडियन क्रिकेट का आने वाला कल हैं। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद वैभव ने दमदार वापसी की और तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा 151 रन बनाकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया। इस दौरान उन्होंने दो शानदार अर्धशतक लगाए और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड भी जीता।
वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी का फायदा टीम इंडिया को भी मिला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज अपने नाम की, जिसमें युवा बल्लेबाज ने अहम भूमिका निभाई। उनकी लगातार शानदार पारियों ने सेलेक्टर्स और क्रिकेट लवर्स का ध्यान अपनी ओर अट्रेक्ट किया है।
Vaibhav Sooryavanshi Upcoming Matches: श्रीलंका दौरे पर नहीं मिलेगा मौका

जिम्बाब्वे दौरे के बाद इंडियन टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। हालांकि वैभव सूर्यवंशी फिलहाल टेस्ट टीम की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं, इसलिए उनके इस दौरे पर खेलने की पॉसीबिलिटी बेहद कम मानी जा रही है।
अक्टूबर में मिल सकता है अगला मौका

इंडियन टीम की अगली टी-20 सीरीज अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली जाएगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच होंगे, जबकि उसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज ऑर्गनाइज़ की जाएगी। अगर वैभव अपनी मौजूदा शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो उनके इस टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने की पूरी पॉसीबिलिटी रहेगी।
भारत बनाम वेस्टइंडीज सीरीज का कार्यक्रम
वनडे सीरीज

27 सितंबर – पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम
30 सितंबर – दूसरा वनडे, गुवाहाटी
3 अक्टूबर – तीसरा वनडे, रांची
टी20 सीरीज

6 अक्टूबर – पहला टी20, लखनऊ
9 अक्टूबर – दूसरा टी20, रांची
11 अक्टूबर – तीसरा टी20, इंदौर
14 अक्टूबर – चौथा टी20, हैदराबाद
17 अक्टूबर – पांचवां टी20, बेंगलुरु
जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव सूर्यवंशी ने जिस कॉन्फिडेंस और अटेकिंग अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने उन्हें इंडियन क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा खिलाड़ियों में शामिल कर दिया है। अब सभी की नजरें अक्टूबर में होने वाली भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज पर होंगी, जहां यह युवा बल्लेबाज एक बार फिर टीम इंडिया की जर्सी में अपनी एबिलिटी का प्रदर्शन कर सकता है।
Read More: India करेगी Zimbabwe को क्लीन स्वीप!, तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव


Download Android App
Download iOS App




