जडेजा के बॉलिंग एक्शन को कॉपी करता दिखा दिग्गज पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़

Summary :

इस वक़्त पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है।

इस वक़्त पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है। जिसका दूसरा मुकाबला शनिवार से कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच को जीत कर सीरीज में बढ़त लेने के लिए दोनों टीमों ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। और इसी प्रैक्टिस सेशन में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शानदार गेंदबाज़ी दिखने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी नेट्स पर स्पिन बॉलिंग करते नजर आए।

शाहीन नेट्स पर भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के एक्शन की कॉपी करते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई फैंस ने ये वीडियो ट्वीट किया है और अफरीदी के स्पिन एक्शन की तुलना जडेजा से की है। आपको बता दें रवींद्र जडेजा हाल ही में ICC टेस्ट रैंकिंग्स में दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर को पछाड़कर ये मुकाम हासिल किया। 

IND vs SL: Ravindra Jadeja's 175 breaks Kapil Dev's record as India declare  at 574 runs

जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ मोहाली टेस्ट की पहली पारी में रिकॉर्ड 175 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद मैच की दोनों पारियों में उन्होंने कुल 9 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में सर जडेजा ने 5 और दूसरी पारी में 4 श्रीलंकाई खिलाड़ियों को आउट किया था।


Desk Team