दुबई : भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की। इसके साथ ही पेशेवर सर्किट में उनका चार साल का अपराजेय अभियान कायम रहा। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 34 बरस के विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीत चुके हैं।
उन्होंने आठ दौर के मुकाबले में अडामू को हराया। विजेंदर ने जीत के बाद कहा कि यह अच्छा मुकाबला था। चार्ल्स अडामू अच्छा मुक्केबाज है लेकिन मैं पूरी तरह से तैयार था। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं। विजेंदर की नजरें अगले साल विश्व खिताब जीतने पर लगी है।


Download Android App
Download iOS App



