भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रविंद्र जडेजा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वहीं पहला मुकाबला 9 फरवरी से खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने आसानी से जीत हासिल कर ली। वहीं अब अगला मुकाबला 17 तारीख से खेला जाना है, जिसका वेन्यू दिल्ली है। वहीं पहले मुकाबले में जब भारतीय टीम मैदान पर फील्डिंग करने उतर रही थी, तब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और रविंद्र जडेजा डांस करते नजर आ रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी को हम अक्सर देखते है कि वो फिल्ड पर या आउट ऑफ फिल्ड मस्ती करते नजर आते हैं। वहीं इस लिस्ट में विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर आता हैं। वहीं इस वायरल वीडियो में उनका अच्छा साथ निभा रहे हैं उसी मैच के स्टार रहे रविंद्र जडेजा। दोनों ने जो डांस किया है, उससे साफ पता लग रहा है कि वो बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की हिट फिल्म पठान के टाइटल सॉन्ग पर नाच रहे हैं। विराट कोहली और जडेजा टाइटल सांग झूमे जो पठान के हुक स्टेप को करते हुए दिख रहे हैं।

वहीं शाहरुख खान ने भी दोनों ही खिलाड़ियों की तारीफ सोशल मीडिया पर की हैं। उनसे जब एक फैंस ने विराट -जडेजा के डांस को लेकर सवाल किए तो किंग खान ने एक बेहतरीन जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दोनों मुझसे काफी बेहतर डांस कर रहे हैं। मुझे विराट-जडेजा से यह डांस सीखना होगा। शाहरुख आय दिनों अपने फैंस से बात करने के लिए टाइम निकाल कर सोशल मीडिया पर एक्टिव होते है। जिसमें वो अपने फैंस के हर सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो अगले मुकाबले के लिए भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम दिल्ली पहुंच चुकी हैं। जडेजा 6 महिना बाद टीम में जबरदस्त वापसी की हैं। वहीं भारत को यह टेस्ट सीरीज जीतना काफी जरूरी है ताकी वो जून में खेले जाने वाले WTC के फाइनल में अपनी जगह बना लें।


Download Android App
Download iOS App



