भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के मुकाबले मे में पाकिस्तान ने भारत को दस विकेट से हरा दिया। मैच के बात हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली थोड़े गुस्से में नजर आएं।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन ठोंके। सलामी बल्लेबाज बाबर आजम 68* और मोहम्मद रिजवान 79* ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पहली बार विश्व कप में जीताने में कामयाब रहे।

कोहली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अति आत्मविश्वास में थी जिसके चलते उन्हें हार का सामना करना पड़ा, इस पर कोहली ने जबाव देते हुए कहा, जो भी लोग यह सवाल करना चाहते हैं वह काश हमारे जगह पर होते और दबाव को महसूस कर पाते। उन्होंने कहा, यह कमाल है पर सच्चाई यह है कि आपको पता नहीं है कि वहां मैदान पर कितना दबाव होता है। मै आशा करता हूं कि काश आप भारतीय जर्सी में मैदान पर जाएं और वहां के माहौल को समझे।

हम कभी किसी टीम को हल्के में नहीं लेते हैं, खासकर पाकिस्तान को जो किसी भी टीम को हराने की झमता रखती है। यह एक खेल है जिसक सम्मान होना चाहिए और हम बतौर टीम पूरी तरह इसका सम्मान करते हैं। हमें नहीं लगता है कि एक मैच जीत लेने से आप पूरी दुनिया जीत लेते हैं और मुझे लगता है कि बाकी टीमों का भी यही मानना होगा।

कोहली ने कहा, हम मानते हैं कि हमने अच्छा क्रिकेट नहीं खेला। हमारे विरोधियों को पूरा श्रेय देना चाहिए। हम कोई अलग दृ्श्य नहीं बनाना चाहते हैं। हमने मैच के दौरान क्या गलती की और कहा हमें सुधार करने की जरुरत है यह देखना है और आगे बढ़ना है।

कोहली से पूछा गया कि क्या रोहित शर्मा की जगह यूवा बल्लेबाज इशान किशन को टीम में शामिल करना चाहिए था क्योंकि उन्होंने अभ्यास मैच मैच में शानदार प्रदशन किया था, इसपर कोहली ने रिपोर्टर से ही उलटा सवाल कर दिया।

कोहली ने कहा आपने काफी साहसी सवाल किया है, आपको क्या लगता है सर? मुझे लगता है कि जो टीम मैंने चुनी थी वह बेस्ट टीम थी, पर आपका क्या मानना ? क्या आप रोहित को टी20 से ड्रोप करेंगे? क्या आपको पता रोहित ने किस तरह कि बल्लेबाजी की थी, जब हमने पिछला मैच खेला था? कमाल है। अगर आप कुछ मुझसे सुनना चाहते हैं तो बता दीजिए, मैं वैसा ही जबाव दूंगा।


Download Android App
Download iOS App



