Virat Kohli ने तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड, लेकिन Dhoni के इस खास मुकाम से रह गए पीछे

Summary :

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 388 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए इंडियन टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मीडिल ऑर्डर के निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से इंडियन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई। रोहित-गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की। गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि रोहित ने शानदार शतक जड़कर टीम…

लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। 388 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए इंडियन टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन मीडिल ऑर्डर के निराशाजनक परफॉर्मेंस की वजह से इंडियन टीम जीत हासिल नहीं कर पाई।

रोहित-गिल ने दिलाई दमदार शुरुआत

Shubman Gill And Rohit Sharma
Shubman Gill And Rohit Sharma (Source: Google)

टारगेट का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 147 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की। गिल ने 84 गेंदों में 77 रन बनाए, जबकि रोहित ने शानदार शतक जड़कर टीम को मजबूत सिचुएशन में पहुंचाया। फिर गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला और 60 गेंदों में 74 रन की तेज पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। विराट और रोहित के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रन की अहम पार्टनरशिप हुई, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद इंडियन पारी लड़खड़ा गई।

Virat Kohli Breaks Yuvraj Singhs Record: युवराज सिंह को पीछे छोड़ा

Virat Kohli Breaks The Record Of Yuvraj Singh
Virat Kohli Breaks The Record Of Yuvraj Singh (Source: Google)

इस पारी के साथ विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इंडियन बल्लेबाजों की लिस्ट में युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया। युवराज के नाम इंग्लैंड के खिलाफ 1523 रन दर्ज थे, जबकि विराट अब 1541 रन तक पहुंच गए हैं। हालांकि, वह इस मामले में टॉप पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में 1546 रन बनाए हैं और विराट उनसे सिर्फ 6 रन पीछे रह गए हैं।

मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी रही निराशाजनक

Batting Of Middle Order
Batting Of Middle Order (Source: Google)

इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण मिडल ऑर्डर का फ्लॉप परफॉर्मेंस रहा। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान किशन 14 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि केएल राहुल ने 12 और अक्षर पटेल ने सिर्फ 2 रन बनाए।

टॉप ऑर्डर की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद मिडल ऑर्डर टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सका और भारत 50 ओवर में 360 रन ही बना पाया। इसी के साथ इंडिया ने 27 रन से मुकाबला अपने हाथ से गवा दिया, जिसके साथ इंग्लैंड ने सीरीज पर भी 2-1 से कब्जा जमा लिया।

Read More: लॉर्ड्स में India की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने बताई हार की वजह, रोहित-विराट को लेकर भी दिया बड़ा बयान

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।