IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में अंपायर के पीछे विराट कोहली ने लगाए ठुमके, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इन दिनों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। ऐसे में सेंचुरियन में खेले जा रहे इस पहले टेस्ट मुकाबले में भारत की पकड़ मजबूत है और वहीं गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाया है। वैसे जब टीम बेहतरीन कर रही है तो ऐसे में कप्तान विराट कोहली भी थोड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

सेंचुरियन टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के लगातार विकेट झटके। इसके बाद जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ और विराट कोहली नाचते हुए दिखे। दरअसल, ब्रेक के समय ग्राउंड पर म्यूजिक चल रहा था ऐसे में विराट कोहली मस्ती के मूड में अपने स्टेप दिखाने लगे।

वैसे किंग कोहली का ये मजेदार वीडियो अब इंटरनेट पर ताबतोड़ वायरल हो रहा है, जिसे पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं। वैसे इससे पहले भी विराट कोहली मैदान पर डांस करते दिख चुके हैं। बीते महीनों जब न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली जा रही थी। तब विराट ने फैंस के कहने पर ‘My Name is lakhan…’ गाने पर डांस किया था।
वहीं सेंचुरियन टेस्ट की बात करें तो भारत इस समय काफी अच्छी स्थिति में है। पहली पारी में टीम इंडिया ने  327 का बड़ा स्कोर खड़ा किया है, जिसमें केएल राहुल ने शानदार 123 रन जड़े। वहीं  विराट कोहली 35 रन बनाकर ही आउट हो गए। 
इतना ही नहीं बढ़िए बल्लेबाजी के बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने खूब धूम मचाई और महज 197 रन पर ही साउथ अफ्रीका की टीम को ऑलआउट कर दिया। इस बीच टीम इंडिया की बढ़त बढ़त अब करीब 150 रनों के करीब है और चौथे दिन टीम इंडिया की कोशिश साउथ अफ्रीका के सामने अपनी इस बढ़त को 400 तक पहुंचाने की होगी। 
 
Desk Team