विराट कोहली सीरीज से पहले पत्नी अनुष्का संग कुछ यूं मस्ती करते हुए आए नजर, तस्वीरें वायरल

Summary :

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज शुरू होने से पहले अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मियामी मिलने पहुंची है।

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीरीज शुरू होने से पहले अपने पति और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से मियामी मिलने पहुंची है। इस बीच ये कपल एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता नजर आया है। 
विराट-अनुष्का की मियामी दौरे की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई है। इनमें से एक फोटो में ये लवबर्ड एक एयरपोर्ट बस के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में अनुष्का ब्लैक और व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट में दिखाई दे रही हैं,जबकि विराट कोहली व्हाइट टी-शर्ट में दिखाई दे रहे हैं।
 इसके अलावा एक और अन्य तस्वीर है जिसमें अनुष्का शर्मा व्हाइट और ब्लू स्ट्राइप्ड पैंट पहने नजर आ रही है और ये स्टार कपल अपने एक प्रशंसक संग फोटो लेते हुए नजर आ रहा है। इस तस्वीर में विरुष्का काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

यहां देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें।

इससे पहले अनुष्का शर्मा इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान भी पति विराट कोहली के साथ शामिल हुई थी। 
विराट और अनुष्का फ्लोरिडा में अपने दोस्तों के साथ डिनर करते आए नजर। 
इस मोमेंट को एन्जॉए करते हुए विराट और अनुष्का ने अपने जानने वालों के साथ खूब सारी सेल्फियां भी लीं।
पिछले दिनों विराट कोहली ने अपने वर्कआउट की फोटोज शेयर की थी जिसमें साफ नजर आ रहा है कि  कोहली कैसे वेस्टइंडीज दौरे से पहले जिम में जीतोड़ मेहनत करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Desk Team