विराट कोहली को शॉर्ट बॉल खेलने में हो रही है दिक्कत? सामने आई वीडियो में दिखी कमजोरी

Summary :

भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 फाइनल मुकाबले के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 फाइनल मुकाबले के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला 18 से 22 जून तक साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान में खेला जाएगा। 23 जून का दिन भी रिजर्व रखा गया है। वैसे इन दिनों कीवी आर्मी के हौंसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं ऐसा इसलिए हाल ही में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दो मुक़ाबलों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से पटखनी दी। खास बात  न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में उन्हीं की सरजमी पर 22 साल बाद धूल चटाई है। खैर, हाल ही में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी इंट्रा स्क्वाड मैच खेला, जिसमें लगभग सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया।
दरअसल, बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो पोस्ट किया और इसके साथ में लिखा 3 रात दूर बड़े खेल के लिए। वीडियो में कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखाई दे रहे हैं, वहीं ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे भी बेहतरीन फॉर्म में चलते हुए जमकर शॉट्स लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यहां देखें टीम का वीडियो…

वैसे बीसीसीआई लगातार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की तैयारी को लेकर फैंस को अपडेट करता रहता हैं। वहीं नेट्स सेशन के दौरान विराट कोहली अपना फेवरेट कवर ड्राइव शॉर्ट लगाने की कोशिश करते है। लेकिन इस बीच कोहली बाउंसर को डक करते हुए अपना संतुलन खो दिया और पिच पर गिर पड़े। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल क्या शोर्ट पिच गेंद फाइनल में कोहली के लिए मुसीबत बनेगी? खैर, किंग कोहली का  ये फनी अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मालूम हो यह कोई पहली बार नहीं है दरअसल ऐसा अक्सर होता रहता है जब विराट कोहली को खेल के दौरान शार्ट बॉल के चक्कर में मुसीबत में देखा गया है। ऐसे में कोहली अपनी इसी कमी पर   ज्यादा फोकस कर रहे हैं।
बता दें, भारतीय टीम पिछले दिनों 3 जून को साउथैम्पटन पहुंची थी। जिसके बाद भारतीय खिलाडियों का क्वारनटीन पूरा होने के बाद भारतीय टीम अभ्यास में जुट गई। इस वीडियो में कोहली के अलावा ऋषभ पंत ने भी रवींद्र जडेजा के खिलाफ एक बड़ा शॉट खेला और बेहतरीन छक्का मारा। वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा जैसे बॉलर्स के खिलाफ अपना बचाव दिखाते हुए।
 
 

Desk Team