चेन्नई से मिली हार के बाद विराट कोहली के धोनी के पास जाकर कर दिया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

आईपीएल के 14 वें सीजन के दूसरे भाग के छठे मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को शारजाह के मैदान में आमने सामने थे।

आईपीएल के 14 वें सीजन के दूसरे भाग के छठे मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को शारजाह के मैदान में आमने सामने थे। इस मैच में चेन्नई ने आरसीबी 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके प्‍वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वैसे इस मुकाबले पर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का शुरू से ही दबदबा रहा।
वहीं मैच में हार का झेलने के बावजूद विराट कोहली एमएस धोनी के पास गए। इसके बाद उन्होंने धोनी को पीछे से पकड़ लिया। दरअसल मैच के बाद कोहली और धोनी के बीच फिर से शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो…

इस वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है चेन्नई की जीत होने के बाद जब धोनी अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ बाउंड्री लाइन के पास खड़े होकर बात कर रहे होते हैं। तभी विराट कोहली उनके सरप्राइज कर देते हैं और धोनी के पास आते हैं और उन्हें पीछे से पकड़ लेते हैं। वैसे सोशल मीडिया पर फैंस को दोनों की ऐसी बॉन्डिंग खूब लुभा है। 
मालूम हो बीसीसीआई ने धोनी को आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का मेंटॉर बनाया है। वहीं मैच शुरू होने से पहले भी धोनी और विराट आपस में बातचीत करते नजर आये थे। 
वहीं आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी चेन्नई ने 18.1 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।  

Desk Team