भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम क्रिकेट जगत के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में लिया जाता है। बल्लेबाजी के साथ-साथ अब कप्तानी भी विराट कोहली ही शानदार होती जा रही है। कप्तानी की बात करें तो विराट कोहली भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं।

गुरुवार 12 सितंबर को सोशल मीडिया पर विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए कोहली ने कहा है कि यह पल मेरी जिंदगी का अहम पल है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता। विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह मैदान पर बैठे नजर आ रहे हैं और एमएस धोनी उनकी तरफ चलते दिख रहे हैं। बता दें कि टी20 विश्व कप 2016 की यह तस्वीर है।

विराट कोहली ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, एक गेम जो मैं कभी नहीं भूल सकता। स्पेशल रात। इस शख्स ने मुझे इतना भाया। जैसे फिटनेस टेस्ट हो। एमएस धोनी।
टी20 विश्व कप 2016 का क्वार्टरफाइनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए थे। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भारत को यह मैच जीताया था। भारत मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में पहुंच गया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में विराट कोहली ने 82 रन बनाए थे जबकि आखिरी में चौका लगाकर एमएस धोनी ने मैच जीताया था। इस टूर्नामेंट में भारत सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज से हार गया था और फाइनल की रेस से बाहर हो गया था। लेकिन भारत का इस पूरे टूर्नामेंट में यह मैच सबसे यादगार रहा था। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।



Download Android App
Download iOS App



