इन दिनों भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले आउट हो गए। विराट को न्यूजीलैंड टीम के स्टार स्पिनर एजाज़ पटेल ने एलबीडब्ल्यू के रूप में आउट कर पवेलियन भेजा। इसी साथ विराट कोहली के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया।

दरअसल विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान शून्य पर आउट होने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं इस मामले में किंग कोहली ने संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ की बराबरी कर ली है। विराट और ग्रीम स्मिथ दोनों ही अब तक दस-दस बार ‘डक’ के रूप में आउट हुए हैं।

बता दें, इस मामले में पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग हैं। क्योंकि वो 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं। जबकि विराट कोहली आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले विश्व के दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं। वो डब्ल्यूटीसी में अब तक 6 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं जो 9 बार शून्य पर आउट हुए हैं।


Download Android App
Download iOS App



