IPL 2022 में विराट कोहली की ख़राब फॉर्म जारी है। उन्होंने 7 मैच में 20 से भी कम की औसत से 119 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130 से भी कम का रहा है। ये बात सिर्फ IPL के लिए नहीं है बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनकी आखिरी सेंचुरी 2019 में आई थी। उनके लगातार खराब फॉर्म को देखते हुए लग रहा है कि उन्हें आने वाले मुकाबलों में प्लेइंग इलेवन से भी बाहर किया जा सकता है।
.jpg)
अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की इस खराब फॉर्म को लेकर अपनी राय दी है। पीटरसन को लगता है कि विराट फॉर्म में जरूर लौटेंगे और यह सिर्फ समय की बात है। इसके साथ ही उन्होंने माना कि विराट को क्रिकेट से कम से कम छह महीने का ब्रेक लेना चाहिए और तरोताजा होकर मैदान पर लौटना चाहिए। पीटरसन के अलावा टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भी यही बात कही है।
.jpg)
रवि शास्त्री ने एक क्रिकेट शो पर कहा, ‘विराट कोहली को ब्रेक की जरूरत है क्योंकि उनमें अभी छह-सात साल का क्रिकेट बचा है और आप क्रिकेट में इस तरह के खिलाड़ी को खोना नहीं चाहते हैं। वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, दुनिया में एक-दो खिलाड़ी ऐसे हैं, जो इस दौर से गुजर रहे हैं।’ इस पर पीटरसन ने कहा, ‘रवि शास्त्री सही कह रहे हैं। इस खिलाड़ी को काफी चीजों से डील करना पड़ा है, शादी से लेकर बच्चे तक, उनकी निजी जिंदगी पर मीडिया की टिप्पणी, वह इस समय सबसे बड़े स्टार हैं।’ पीटरसन ने आगे कहा, ‘विराट कोहली को छह महीने के लिए ब्रेक लेना चाहिए। सोशल मीडिया को बंद करना चाहिए और फिर से तरोताजा होकर मैदान पर लौटना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



